Fri. May 1st, 2026

सचिन कुमार अतुलकर चंबल रेंज आईजी, दतिया एसपी की जिम्मेदारी सूरज वर्मा को दी गई

मध्य प्रदेश की पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। कटनी और दतिया में एसपी को हटाने के बाद नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं, चंबल रेंज में भी नए IG और DIG की पोस्टिंग कर दी गई है। बता दें कि CSP ख्याति मिश्रा के पति के आरोप के बाद सीएम ने चारों अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके फौरन बाद यह आदेश जारी कर दिया गया।

आदेश के मुताबिक, सचिन कुमार अतुलकर को चंबल रेंज का आईजी बनाया गया है। वहीं सुनील कुमार चंबल रेंज के डीआईजी बनाए गए हैं। इसी तरह अभिनव विश्वकर्मा को कटनी एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं दतिया एसपी की जिम्मेदारी सूरज वर्मा को दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *