Fri. Jun 26th, 2026

इंदौर में फिर मिला कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज, कुल आंकड़ा पहुंचा 21, कोविड ने बढ़ाई टेशन

चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश में भी कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इंदौर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक और मामला सामने आए हैं।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. सैत्या ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 21 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 15 केस इंदौर जिले के हैं, जबकि 6 मामले अन्य राज्यों से संबंधित हैं।

डॉ. सैत्या ने बताया कि बीते 24 घंटे में 1 नया पॉजिटिव केस दर्ज किया गया है। फिलहाल 5 एक्टिव केस हैं, जिन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। राहत की बात यह है कि सभी संक्रमितों में कोई भी गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले हैं। जिन मरीजों में सामान्य सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण पाए गए थे, उनकी जांच कराई गई, जिनमें से कुछ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये सभी मरीज घर पर आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नियमित संपर्क में हैं।

डॉ. सैत्या ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग उन्हीं का पालन कर रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि सावधानी बरतें, भीड़-भाड़ से बचें और जरूरत होने पर ही अस्पताल आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed