Fri. May 1st, 2026

राहुल गांधी आज भोपाल में कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा

भोपाल  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत बनाना और 2028 में मध्यप्रदेश में सरकार बनाना है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को छावनी में तब्दील किया गया है। राहुल गांधी कल सुबह 10 बजे से करीब 4 बजे तक भोपाल में रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और रविंद्र भवन में अलग-अलग बैठक लेंगे। राहुल गांधी के आगमन और कार्यक्रम को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने संयुक्त प्रेसवार्ता ली है। अरुण यादव ने कहा- मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। संगठन सृजन की शुरुआत राहुल गांधी करेंगे। एक माह तक अभियान चलेगा। पर्यवेक्षकों से राहुल गांधी चर्चा करेंगे।पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- राहुल गांधी जनता की आवाज उठाते है, भाजपा इवेंट के माध्यम से सिर्फ प्रचार करती है। इसलिए कांग्रेस संगठन को मजबूत कर रही है, युवाओं को पद दिए जाएंगे। पार्टी का दायित्व युवाओं के कंधों पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *