Fri. Jul 31st, 2026

शव के पास मिली कई ‘संदिग्ध’ चीजें, पत्नी की तलाश जारी; दर्ज हुआ Murder केस

मेघालय के शिलॉन्ग (Shillong) में लापता हुआ इंदौर के दंपती में से राजा रघुवंशी (Raja Raghuwanshi) का शव मिल गया है. वहीं, पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuwanshi) की तलाश जारी है. पुलिस को शव ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में मिला है, जहां शव के पास कई चीजें भी मिली हैं. इनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस इसे संदिग्ध हत्या भी मान रही है. इसलिए पुलिस ने हत्या का मामला भी दर्ज किया है. पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम का कहना है कि किसी भी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी, SIT) का गठन भी किया जाएगा.

ईस्ट खासी हिल्स (East Khasi Hills) जिले के सोहरा के अतिरुक्त उपायुक्त मार्क ए. चल्लम ने बताया कि 8 दिन तक लगातार खोज के बादराजा रघुवंशी का शव वेइसाडोंग के निकट गहरी खाई में मिला है. हालांकि पत्नी सोनम रघुवंशी के बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है. 23 मई को दंपती के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, एसओटी और वेस्ट जैंतिया हिल्स डिस्ट्रिक्ट एडवेंचर माउंटेनियरिंग क्लब (West Jaintia Hills District Adventure Mountaineering Club) के खोज दल उनकी तलाश शुरू कर दी थी, जिनकी अभी भी पत्नी के लिए तलाश जारी है. सर्च अभियान वाली जगह पर खराब मौसम, पहाड़ी और दुर्गम इलाके की वजह से तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है

ड्रोन से खोजा शव

पुलिस के ड्रोन ने सुबह 11:48 बजे रियात अरलियांग में वेइसाडोंग पार्किंग के नीचे गहरी खाई में शव को देखा था. शव खड़ी पहाड़ी और दु्र्गम स्थान पर था, जिसे निकालने की मेहनत करनी पड़ी. फिर शव को दोपहर 3:30 बजे से शाम 4 बजे के बीच निकाला गया

शव के पास मिली ये चीजें

राजा के परिजनों ने शव की शिनाख्त की. शव ते दाहिने हाथ पर ‘राजा’ लिखा टैटू बना था. मौके पर एक महिला की सफेद शर्ट, पेंट्रा 40 की एक पट्टी, मोबाइल की एलईडी स्क्रीन का एक हिस्सा और शव की कलाई से स्मार्ट वॉच मिली है.

पोस्टमॉर्टम को भेजा शव

पुलिस ने शव को शिलॉन्ग पोस्टमॉर्टम भेज दिया है. पुलिस मामले की सक्रियता से जांच कर रही है और इस स्तर पर किसी भी तरह की अनहोनी से इनकार नहीं किया गया है. मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी का अभी तक कोई पता नहीं चला है.

20 मई को गए थे हनीमून मनाने

इंदौर के रहने वाले नवदंपती राज रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 20 मई को हनीमून मनाने के लिए गुवाहटी गए थे. वहां से घूमने के लिए शिलॉन्ग के ओसरा हिल्स पहुंचे थे. इसके बाद 23 तारीख से दोनों से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पाया. 24 मई को परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद इंदौर पुलिस ने शिलॉन्ग पुलिस से संपर्क किया और दोनों की तलाश शुरू की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed