Sun. Aug 23rd, 2026

सिर पर ईंटों का बोझ, पीठ पर बच्चा…मां की मेहनत का दर्द भरा वीडियो हुआ वायरल, देख भर आएंगी आंखें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी का दिल छू लिया है. वीडियो में एक मां को काम करते देखा जा सकता है, जो सिर पर ईंटों का भारी बोझ उठाए हुए है और पीठ पर अपने छोटे बच्चे को दुपट्टे से बांध रखा है. यह नजारा उस मां की अपार हिम्मत और संघर्ष को बयां करता है, जो अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभा रही है.

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर   ने शेयर किया है, जिसमें मां को निर्माण कार्य के दौरान दिखाया गया है. बच्चे के साथ-साथ काम करना उसके लिए आसान नहीं है, लेकिन फिर भी वह थकावट को दरकिनार करते हुए अपने काम में लगी रहती है. उसकी मुस्कान में भी एक दर्द छिपा हुआ है, जो गरीबी और मजबूरी की गवाही देती है.

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर भावुक हो गए हैं. कई लोगों ने इस मां की ताकत की तारीफ की तो कईयों ने उनके लिए दुआएं भेजी. यह वीडियो उन अनगिनत महिलाओं की आवाज़ बन गया है, जो घर और काम के बीच जूझती हैं और अपने परिवार के लिए दिन-रात मेहनत करती हैं. यह वीडियो सिर्फ एक मां की कहानी नहीं, बल्कि उन लाखों महिलाओं की कहानी है जो हर दिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने परिवार के लिए संघर्ष करती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed