Sat. Jun 27th, 2026

बदला जाएगा मुरैना रेलवे स्टेशन का नाम, सांसद शिवमंगल ने दिया संकेत –

मुरैना  सांसद शिवमंगल सिंह तोमर का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने ऐलान किया है कि मुरैना रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के नाम पर रखा जाएगा. इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. रोटरी क्लब के मेंबरों के आमंत्रण पर वह मुरैना पहुंचे थे. इस दौरान क्लब के सदस्यों ने उन्हें आवेदन पत्र सौंप कर फास्ट ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की.

मुरैना से अधिक ट्रेन चलाने की मांग

दरअसल, मुरैना श्योपुर के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर रोटरी क्लब के मेंबरों के आमंत्रण पर मुरैना रेडक्रॉस कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष चेतन कुलश्रेष्ठ सहित क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. क्लब के सदस्यों ने सांसद को शहर के व्यापारियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही उन्हें आवेदन पत्र सौंप कर वंदे भारत सहित मुरैना स्टेशन पर कई अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed