Sat. Jun 27th, 2026

बलात्कार के केस में फंसाने के नाम पर मांगे एक लाख रुपए, न देने पर छीना मोबाईल व बाइक

शिवपुरी भौति नगर में तीन युवकों के साथ बलात्कार के झूठे केस में फंसाकर एक लाख रुपए की मांग करने एवं रूपए न देने पर बाइक एवं मोबाईल छीनने का मामला सामने आया है । पीड़ितों ने इसकी शिकायत भौति थाने में दर्ज कराई । मामला सेक्स रैकेट से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक बता दें कि बीते रोज थाने में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी अनिल पुत्र राकेश परिहार (25) ग्राम कुरथरा थाना बड़ौनी जिला दतिया ने बताया कि उसे एक अज्ञात मोबाईल नंबर से कॉल आया । जिसपर सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला सुमन लोधी ने उसे यह कहते हुए अपने पास बुलाया कि उसके पास दो लड़कियां हैं, इसके बाद महिला ने कॉल पर युवक की बात प्रियदर्शिनी परिहार नामक महिला से भी कराई । 30 मई को युवक अपने दो अन्य साथी कुंदन कुशवाह एवं ज्ञान सिंह कुशवाह के साथ बिना नंबर की बाइक से रात 11:30 बजे दुलाई तिराहा पहुंचा, जहां दुलाई की नहर के पास युवकों को एक महिला दो युवतियों के साथ खड़ी मिली। जिन्होंने दो युवकों से एक एक हजार रुपए लिए । युवतियों के नाम प्रियदर्शिनी एवं शिवानी बताए जा रहे हैं। दोनों लड़कियां युवकों को नज़दीक के एक खेत बने कमरे पर ले गईं, जहां ज्ञानसिंह और सुमन दोनों कमरे के बाहर रखवाली के लिए खड़े हो गए । कुंदन पर अनिल दोनों लड़कियों के साथ खेत पर बने कमरे में अंदर चले गए। थोड़ी ही देर बाद कमरे के बाहर से चिल्लाने की आवाज आई तो दोनों युवक कमरे बाहर निकले और देखा कि उनके साथी ज्ञानसिंह को तीन से चार व्यक्तियों ने बाहर घेर लिया है, कमरे से बाहर निकले दोनों युवकों को भी तीन से चार लोगों ने घेर लिया और एक लाख रुपए की मांग की, साथ ही न देने पर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी । युवकों ने कहा कि उनके पास अभी एक लाख रुपए तो नहीं हैं, इस पर आरोपियों ने उनकी बाइक एवं मोबाईल यह कहकर छुड़ा लिया कि जब एक लाख रुपए हो जाएं तो बाइक व मोबाईल ले जाना और युवकों को मौके से मारपीट करके भगा दिया । 31 मई को युवकों के पास एक दूसरे नंबर से फिर कॉल आया , जिसमें सामने से बोल रहे एक व्यक्ति ने उनसे एक लाख रुपए देने व बाईक और मोबाइल ले जाने की बात कही । जिसके बाद तीनों युवकों ने थाने में पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में भौति थाना पुलिस का कहना है कि वे आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed