Tue. Apr 28th, 2026

17 साल बाद देश में होगी जनगणना, दो चरणों में इस तरह होगी जाति जनगणना

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली  लंबे समय से प्रतीक्षित देश में जाति जनगणना साल 2027 से शुरू हो सकती है। देश में जातीय जनगणना दो फेज में कराई जाएगी. इसका पहला फेज एक अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। वहीं दूसरे फेज की शुरुआत एक मार्च 2027 से होगी. चार पहाड़ी राज्यों में जनगणना साल 2026 के अक्टूबर में ही होगी, जिसमें उत्तराखंड, लद्दाख, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सरीखे राज्य शामिल है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, चार साल की देरी के बाद जाति गणना के साथ-साथ राष्ट्रीय जनगणना 1 मार्च, 2027 से शुरू होगी। कथित तौर पर, बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय जनगणना की तैयारियां निर्धारित की गई हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से ऑफिशियल तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने जनसंख्या और जाति जनगणना दोनों के लिए एक अस्थायी कार्यक्रम तय किया है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया पूरे देश में 1 मार्च 2027 से शुरू होगी. वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में यह प्रक्रिया अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। इस जनगणना के साथ जातिगत जनगणना को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *