Thu. Jun 25th, 2026

बड़वानी क्षेत्र में 24 घंटे में मिले दो तेंदुए के शव, एक का तीन दिन पुराना शव मिला, तो दूसरे को वाहन ने टक्कर मारी

स्वतंत्र लोकतंत्र। बड़वानी  क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान दो तेंदुए के शव मिलने से सनसनी फेल गई। गुरुवार रात्रि करीब 8.30 बजे शहर के कुक्षी बायपास पर रुक्मिणी एकेडमी के सामने एक तेंदुए का शव लहू लहान हालत में सड़क पर मिला। अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए के मुंह और सिर पर गंभीर छोट लगी थी। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ में हो गई। वाहनों की कतार लग गई। डीएफओ आशीष बंसोड के अनुसार सभवतः  तेंदुआ सड़क क्रॉस कर रहा होगा, इस दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया होगा। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदूए के शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के लिए विभाग के इको सेंटर में शव को रखवाया है। शुक्रवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। तेंदुए की उम्र करीब डेढ़ वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed