Mon. May 25th, 2026

होटल रॉयल इन की लिफ्ट टूटकर गिरी, पांच घायल

ग्वालियर  सिटी सेंटर इलाके में स्थित होटल रॉयल इन की लिफ्ट गुरूवार की दोपहर अचानक टूट कर गिर गई। लिफ्ट करीब 25 फीट ऊपर से अचानक टूट कर नीचे गिरी। इस दौरान लिफ्ट के अंदर 5 लोग थे, जो ग्राउंड फ्लोर से ऊपर जा रहे थे, जो घायल हो गये। घटना के बाद होटल स्टाफ ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया। पांच घायलों में से चार के एक-एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है। वहीं एक व्यक्ति को मामूली चोट आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर होटल रॉयल इन की लिफ्ट अचानक उस समय टूट गई जब वह ग्राउंड फ्लोर से ऊपर जा रही थी। लिफ्ट के टूटकर गिरने से पांच लोग घायल बताये गये है।  सभी घायल हंस एग्रो कंपनी के डीलर हैं और होटल के बेसमेंट में चल रहे कंपनी के सेमिनार में शामिल होने के लिए आए थे। होटल के पास नगर निगम की लिफ्ट की एनओसी भी नहीं है। घटना के बाद से होटल का पूरा स्टाफ गायब हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों भी मौके पर पहुंचे। लिफ्ट गिरने से घायल हुए दतिया निवासी डीलर कौशलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह और चार अन्य लोग होटल की लिफ्ट से ऊपर अपने रूम में जा रहे थे। तभी धमाका हुआ और लिफ्ट नीचे आकर गिर पड़ी। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। उनकी एक पैर की एडी में फ्रैक्चर हो गया है। वहीं बुग्गा पुरा निवासी घायल नानूराम जाट का कहना था कि मैं ग्राउंड फ्लोर से थर्ड फ्लोर पर जा रहा था, तभी एक तेज धमाका हुआ और वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही लिफ्ट नीचे आकर गिर पड़ी। लिफ्ट गिरते ही पूरी लिफ्ट के अंदर अंधेरा हो गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *