Sat. Jun 27th, 2026

डॉक्टरों में पार्टनरशिप का विवाद,एक ने तंत्र मंत्र कर पत्थर बाजी का आरोप लगाया,दूसरे ने गबन का,पुलिस जांच में जुटी

मंडला में दो डॉक्टर्स  तिलगाम हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक डॉ. मुकेश तिलगाम पर उनके जूनियर डॉ. प्रतिपाल राज पाली के बीच पार्टनरशिप के विवाद ने तूल पकड़ लिया है।डॉ. प्रतिपाल ने कोतवाली पुलिस और एसपी को शिकायत की है कि में कहा कि डॉ. मुकेश तिलगाम ने उन्हें भोपाल से अपने मंडला स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर में कई महीने बिना वेतन काम करवाया।फिर डिंडौरी में नया डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने के लिए 20 लाख रुपए का निवेश किया।बाद में न तो निवेश की राशि लौटाई और न ही मुनाफे का हिस्सा दिया ओर सेंटर से निकल दिया। शिकायत की तो जान से मारने की धमकियां मिलीं।इतना ही नहीं 29 मई की रात दो नकाबपोश को घर भेज कर तंत्र मंत्र किए नींबू, मिर्च और सिंदूर फेंका। घर और गाड़ी पर पत्थरबाजी भी की। डॉ. मुकेश ने डॉ प्रतिपाल के सभी आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि डॉ. प्रतिपाल ने डिंडौरी सेंटर के हिसाब में गड़बड़ी कर पैसों का गबन किया जिसकी शिकायत डिंडौरी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। डॉ. प्रतिपाल कार्रवाई से बचने के लिए ये सब कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और  दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed