Sun. Jul 26th, 2026

मेरठ में 11 जून से शुरू होगा विवेक पांडेय मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

मेरठ  आईटीआई साकेत और गुरु तेग बहादुर स्कूल के मैदान पर 11 जून से 14वें ऑल इंडिया विवेक पान्डेय मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट रंगीन पोशाक में खेला जाएगा। इसे लेकर एक प्रेस वार्ता न्यू ग्रीन पामज कनवर रोड मानपुरी सरधना में हुई।

इस मौके पर विवेक पांडे की बहन डॉ. वसुधा ने बताया कि विवेक एक होनहार क्रिकेटर था, उसकी याद में पिछले 13 वर्ष से यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली और रजनीश कौशल ने बताया कि टूर्नामेंट में 7 से 12, 13 से 15 और 16 से 18 साल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, आईटीआई सीएसके, आरसीबी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकाडेमी ब्यू, गुरु तेग बहादुर रेड, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन, ऋषभ क्रिकेर एकाडेमी लायन्स, ऋषभ क्रिकेट एकाडेमी ब्लू, ऋषभ चलेन्जर, गुरु तेग बहादुर वारियर्स, गुरु तेग बहादुर किंग, सीनियर मेरठ चैंपियन, ऋषभ क्रिकेट एकाडेमी टाईटेंस आदि टीम भाग लेंगी।

बताया कि मैच आईटीआई.आई क्रिकेट एकाडेमी व गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकाडेमी के मैदान पर खेले जाएंगे। प्रेस वार्ता में अरमान अंसारी, उवैस, पार्थ, रोनित, अजय आदि खिलाड़ी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *