Wed. Jun 3rd, 2026

सबूतों से हुआ सामना तो टूट गई सोनम! दावा- पुलिस के सामने कबूला पति की हत्या का जुर्म

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले ने पूरे देश का हिलाकर रख दिया है। राजा की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुई सोनम को मेघालय पुलिस शिलांग लेकर गई है। इसके अलावा इन मामले में शामिल अन्य चार आरोपियों को भी अपने साथ लेकर गई है। पुलिस इस मामले में लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि, सोनम ने पुलिस के सामने अपराध कबूल कर लिया है।सबूत देखते ही टूट गई सोनम

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, राजा रघुवंशी मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने जब सोनम को सबूत दिखाए तो वह टूट गई और उसने कबूल कर लिया कि राजा की हत्या में शामिल है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर पुलिस की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।पुलिस बोली- जांच में खुलेंगे कई और राज

इस मामले की जानकारी देते हुए ईस्ट खासी हिल्स के एडिशनल एसपी आशीष ने बताया, आज संदिग्धों को कोर्ट में भेजने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है। इसलिए हमें उनसे पूछताछ करने का समय नहीं मिला। इस बात की प्रबल संभावना है कि वह (सोनम रघुवंशी) इसमें शामिल है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि करना मुश्किल है क्योंकि जांच लंबित है। हम शुरुआती चरण में हैं। जैसे ही हमें नई जानकारी मिलेगी, हम उसे साझा करेंगे… अभी जो भी जानकारी (सार्वजनिक डोमेन में है) वह ठोस नहीं है। राजा रघुवंशी हत्याकांड पर पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सायम ने कहा कि हम अभी आरोपी को यहां लेकर आए हैं। अब गहन जांच शुरू होगी। हमारे पास उसकी संलिप्तता के पर्याप्त सबूत हैं। पूरी तस्वीर के बारे में – उसकी संलिप्तता कितनी थी और उसने क्या किया – यह सब बाद में पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed