Tue. Apr 28th, 2026

274 पहुंचा मौत का आंकड़ा, 100 से ज्यादा मजदूर उठा रहे मलबा, अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश अपडेट्स

अहमदाबाद अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों का आंकड़ा अब 265 से बढ़कर 274 हो गया है. इसमें विमान यात्रियों के अलावा 33 अन्य लोग भी शामिल हैं. ग़ैर आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक 220 शव के DNA परीक्षण के लिए सैंपल ले लिया गया है. मृतकों के परिजनों को डीएनए की रिपोर्ट आने के बाद शव को दिया जाएगा. विमान यात्रियों के अलावा स्थानीय लोग और MBBS छात्र भी इस हादसे में मारे गए हैं.

अहमदाबाद विमान हादसे में 33 स्थानीय लोग और हॉस्टल की मेस में खाना खाने वाले MBBS छात्र भी मारे गए हैं. मेघानी कॉलोनी के स्थानीय नागरिक धर्मेंद्र के मुताबिक, एयर इंडिया ड्रीम लाइनर 787 जब बीजे  मेडिकल कॉलेज के कैंपस में क्रैश हुआ, तो मेस अफरा-तफरी मच गई. उस वक्त 60-70 छात्र खाना खा रहे थे, इसके चलते मौत का आँकड़ा बढ़ा है. मारे गए एमबीबीएस छात्र में जयप्रकाश चौधरी आर्यन राजपूत, राकेश तिवारी और मानव भादू भी शामिल हैं. इसके अलावा चाय की रेहडी लगाने वाले 15 साल के आकाश पटनी भी मृतकों में शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *