Tue. Apr 28th, 2026

ससुराल वालों को पिलाई नशीली लस्सी, फिर प्रेमी संग गहने-जेवर लेकर फरार हुई नवविवाहिता

हापुड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में गांव सरावा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शादी के 50 दिन बाद ही नवविवाहिता ससुराल से ही प्रेमी के साथ रात के अंधेरे में फरार हो गई. भागने से पहले उसने अपने पति और ससुराल वालों को लस्सी में नशीला पदार्थ मिला दिया. लस्सी पीने के बाद पूरा परिवार नींद में सो गया. उसके बाद घर में रखे सारे गहने और नगदी प्रेमी की मोटरसाइकिल पर बैठकर बहु फरार हो गई. पूरी वारदात पास के लिए एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई.

पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा का है. पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरिफ ने बताया कि उसके भाई सलमान की पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है और सारे जेवर और नगदी भी अपने साथ ले गई है. उसने बताया कि सलमान कारपेंटर का कार्य करता है. 25 अप्रैल को उसका निकाह लोनी निवासी युवती के साथ हुआ था. शुक्रवार की रात करीब 10 बजे विवाहिता ने ससुराल में मौजूद सभी लोगों को लस्सी पिलाई थी. लस्सी पीने के बाद सब लोग अचेत हो गए. सुबह जब सभी जागे तो पता चला कि सलमान की पत्नी गायब है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *