Tue. Apr 28th, 2026

40 बलात्कार के आरोपी को जब 200 महिलाओं ने जज के सामने उतारा था मौत के घाट, 168 मिनट की ये सीरीज देख कांप जाएगी रूह

नई दिल्ली नेटफ्लिक्स की चर्चित डॉक्यू-सीरीज Indian Predator: Murder in a Courtroom एक ऐसी घटना पर आधारित है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. ये कहानी है नागपुर की झुग्गी बस्ती कस्तूरबा नगर की. जहां 40 से ज्यादा बलात्कार के आरोपों में घिरे आरोपी अक्कू यादव को अदालत के भीतर ही लगभग 200 महिलाओं ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया था. 168 मिनट की ये सीरीज न सिर्फ अपराध की भयावहता दिखाती है. बल्कि ये भी बताती है कि जब न्याय व्यवस्था नाकाम हो जाती है, तो लोग खुद न्याय करने पर मजबूर हो जाते हैं.

अदालत में हुआ इंसाफ

13 अगस्त 2004 को नागपुर जिला कोर्ट में पेशी के दौरान अक्कू यादव पर महिलाओं का गुस्सा इस कदर फूटा कि कोर्ट नंबर 7 में ही उन्होंने उस पर चाकू, पत्थर और चिल्ली पाउडर से हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसके शरीर पर 70 से ज्यादा बार वार किए गए. महिलाओं का कहना था कि उन्होंने सालों तक अक्कू यादव के आतंक को सहा, पुलिस से शिकायत की लेकिन हर बार या तो उन्हें धमकाया गया या शिकायतें नजरअंदाज कर दी गईं. अदालत में ये भी कहा गया कि कई महिलाओं ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर सिस्टम ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे खुद कुछ करेंगी. पूरी सीरीज में आप इस केस की संवेदनशीलता और रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्यों को देख सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *