Wed. Aug 26th, 2026

शादी से पहले रच दी थी राजा के हत्या की साजिश

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया मोड़ आया है। सोनम जिस नंबर से राज से बात करती थी वह ट्रू कॉलर पर संजय के नाम से रजिस्टर्ड था। राज और सोनम घंटों तक फोन पर बात करते थे। यह सिलसिला शादी के बाद तक चलता रहा। शिलांग पुलिस को इसी से सोनम पर शक गहराया था। राज ने ट्रू कॉलर पर संजय वर्मा के नाम से नंबर रजिस्टर्ड कर रखा था।  सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह अप्रैल माह से ही राजा की हत्या की साजिश कर रहे थे। 10 फरवरी को राजा से शादी की चर्चा हुई थी। 10 मई को हल्दी का कार्यक्रम और 11 मई को शादी हुई। सोनम और राज ने फरवरी में ही हत्या की साजिश करना शुरु कर दी। बुधवार को उसके फोन की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) लीक हुई।सोनम ने एक नंबर 1 मार्च से 25 मार्च तक 234 बार बात की। उसने तीन-तीन घंटे तक बात की है। यह नंबर ट्रू कालर पर संजय वर्माजी के नाम से रजिस्टर्ड है। दरअसल, संजय कोई और नहीं बल्कि राज ही था। इस नंबर का इस्तेमाल वह सोनम से बात करने के लिए ही करता था।

सुहानी उसकी मां चुन्नीबाई और बहन प्रिया के साथ गांव जा रही थी, परंतु एसआइटी ने रोक दिया। अफसरों ने कहा कि पूछताछ करना शेष है। उनकी बगैर इजाजत के शहर नहीं छोड़ा जाए। शाम को टीम गोविंद को लेकर राज के घर पहुंची और तीनों से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *