Wed. Jul 22nd, 2026

अस्पतालों में ही बनाए जा रहे हैं नवजात शिशु के जन्म प्रमाण पत्र

ग्वालियर।  जिले के सरकारी अस्पतालों में प्रसव के बाद माँ की छुट्टी होने से पहले ही नवजात शिशु के जन्म प्रमाण-पत्र बनाकर सौंपे जा रहे हैं। इससे जन साधारण को अपने शिशु का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिये अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन एवं जिले के खंड चिकित्सा अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को इस काम को प्राथमिकता के साथ अंजाम देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा है कि जन्म प्रमाण-पत्र अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसलिए नवजात शिशु के माता-पिता एवं अन्य परिजन शिशु का जन्म प्रमाण-पत्र संबंधित अस्पताल से अवश्य ले लें। इस संबंध में सभी सरकारी अस्पतालों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं आयुक्त आर्थिक व साख्यिकी विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि सरकारी अस्पतालों में 50 प्रतिशत से अधिक प्रसव होते हैं। इसलिए जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के लिये अधिकृत पदेन रजिस्ट्रार अस्पतालों में छुट्टी से पहले नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दे दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *