Fri. Jul 17th, 2026

तेज़ बारिश के बीच पुल अचानक टूटकर नदी में गिरा हादसे के वक्त ऊपर से गुजर रही थी पिकअप, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

सुदीप उपाध्याय, बलरामपुर। बीती रात शंकरगढ़ क्षेत्र के पटना गांव के पास तेज़ बारिश के चलते एक पुल टूट गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुल के टूटते ही उस पर से गुजर रहा एक पिकअप वाहन भी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग सतर्कता दिखाते हुए समय रहते कूद गए और उनकी जान बच गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed