Tue. Apr 28th, 2026

देश के सभी CBSE स्कूलों में SAFAL अनिवार्य, जानिए क्या है सफल और कैसे करें आवेदन

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली  सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) देशभर के अपने संबद्ध विद्यालयों में एक नई कवायद शुरू करने जा रहा है। सत्र 2025 26 से सभी सीबीएसई स्कूलों के लिए सफल परीक्षा अनिवार्य कर। दी गई है। आपको बता दें जो छात्र 5वीं और 8वीं। की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। उनके लिए एक पूर्ण मूल्यांकन हेतु यह परीक्षा आयोजित किए जाने की कवायद लंबे समय से की जा रही थी और अब इस पर अंतिम निर्णय लेकर इस सत्र से इसे लागू करने पर सहमति बन गई है। हर वर्ष जो छात्र छठवीं और नवीं कक्षा में पहुँचेंगे उनके मूल्यांकन के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सीबीएसई ने छठवीं और नवीं के छात्रों के लिए स्ट्रक्चर्ड एसेस्मेन्ट फॉर एनालाइज लर्निंग (SAFAL) के नाम से सफल परीक्षा आयोजित करने का फैसला कर लिया है। सीबीएसई बोर्ड के तहत पढ़ने वाले कक्षा 5 और 8 के छात्रों को सफल परीक्षा 2024-25 के बारे में पता होना चाहिए। छात्रों की समग्र क्षमताओं और अवधारणाओं की समझ की पहचान करने के लिए बोर्ड द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है। सीबीएसई यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित करेगा और इस परीक्षा के लिए सभी छात्र रजिस्ट्रेशन कराएं। इसकी जवाबदेही संबंधित विद्यालय की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *