यूक्रेन में होगा सत्ता परिवर्तन, रूस से जंग के बीच PM पद के लिए जेलेंस्की ने आगे किया इस नेता का नाम
रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने उप प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको (Yulia Svyrydenko) को यूक्रेन का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया है. इसके साथ उन्हें सरकार के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव का नेतृत्व करने का कार्यभार सौंपा है. यूलिया का बैकग्राउंड अर्थशास्त्र से जुड़ा है और उन्होंने यूक्रेनी सरकार में कई पदों पर काम किया है. वे आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री और राष्ट्रपति कार्यालय में उप प्रमुख के तौर पर काम कर चुकी हैं.