Tue. Apr 28th, 2026

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा का महीना तय ,ऑब्जर्वर की रिपोर्ट पेश,होगा थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए संगठन सृजन अभियान के तहत मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए प्रदेश में दूसरे दौर का सर्वे पूरा कर सभी केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को रिपोर्ट सौंप दी है। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि अगस्त माह में जिला अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। इससे पहले थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन भी कराया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि ऑब्जर्वर द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट कितना सही है। इसके बाद सिलेक्टेड नामों का दिल्ली में वन टू वन किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने 60 संगठनात्मक जिलों में सर्वे पूरा कर जून के मध्य में रिपोर्ट एआईसीसी को सौंप दी थी। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद पार्टी ने पर्यवेक्षकों को जिलों में जाकर दोबारा सर्वे करने को कहा था। केंद्रीय पर्यवेक्षक दूसरी सर्वे रिपोर्ट भी पार्टी को सौंप चुके हैं। एआईसीसी ने पीसीसी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों से भी सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा था पार्टी संगठन के अनुसार उनकी भी रिपोर्ट पेस हो चुकी है। प्रत्येक जिले की सर्वे रिपोर्ट में 5-5 नामों का पैनल तैयार किया गया है। पैनल में शामिल नामों में से ही जिला और शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की जाएगी।गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गुजरात की तर्ज पर संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गत 3 जून को भोपाल में इस अभियान का शुभारंभ किया था। इस अभियान के तहत सर्वे के आधार पर कांग्रेस के प्रति समर्पित, सक्रिय और ऊर्जावान नेताओं को जिला व शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी जाएगी। कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत गुजरात में जून में 40 जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने बताया कि एआईसीसी और पीसीसी द्वारा नियुक्त आब्जर्वर ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर अपनी रिपोर्ट एआईसीसी को प्रस्तुत कर दी है। आगे की प्रक्रिया में अभी थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन किया जाएगा। इसमें देखा जाएगा की रिपोर्ट कितना सही है। इसके बाद सिलेक्टेड हर जिले से दो लोगों के दिल्ली में वन टू वन किया जाएगा इसके बाद फाइनल घोषणा अगस्त तक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *