Wed. May 27th, 2026

सांसद कंगना बोलीं- मंडी की मुश्किल सीट निकालने के बाद लगा था मंत्री बनूंगी, खर्च हो जाती है पूरी

मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने एक पुराने साक्षात्कार को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस साक्षात्कार में उन्होंने राजनीति में अपनी भूमिका, मंत्री पद की अपेक्षा और सांसद के तौर पर आ रही चुनौतियों पर खुलकर बात की है।एक न्यूज चैनल को हाल ही में दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि जैसा मेरा प्रोफाइल है और जिस पेशे से मैं आती हूं, मैं एक फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखिका हूं। मेरे पास देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्मश्री है। मैंने एक बहुत ही मुश्किल सीट जीती थी। मेरे योगदान को देखते हुए मुझे लग रहा था कि मैं मंत्री बनूंगी और कोई विभाग मिलेगा। कैबिनेट में कई मंत्री फर्स्ट टाइमर मंत्री हैं।

कंगना ने कहा कि उन्हें बतौर सांसद काम करने में मजा नहीं आ रहा। भाजपा ने टिकट देते कहा था कि 60 से 70 दिन काम करना है। इसके बाद अपना काम करती रहना। कंगना ने ईमानदार रहते हुए राजनीति में बने रहने को महंगा शौक बताया और कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में जनता के बीच जाने में उनकी पूरी सैलरी खर्च हो जाती है।

कंगना ने यह भी कहा कि उन्हें आशा थी कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा, क्योंकि उनका योगदान काफी ज्यादा था। सांसद के तौर पर मेरा एक साल शानदार रहा है। मैं मंडी के अब तक के सभी पूर्व सांसद को चैलेंज करती हूं। मेरी अटेंडेंस और लोकसभा में पूछे गए प्रश्न सभी से ज्यादा हैं। मैंने सदन में बिजली, डिजास्टर (मौसम से तबाही) जैसे मसले उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *