Wed. Sep 23rd, 2026

कृषि अधिकारी के साथ मारपीट: ऑफिस में घुसकर 3 युवकों ने पीटा, FIR दर्ज

कर्ण मिश्रा, भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रौन क्षेत्र में कृषि विभाग कार्यालय में पानी की बोर चालू करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्थानीय युवकों ने एक राय होकर कृषि अधिकारी के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोपी युवकों ने ऑफिस में घुसकर हमला किया।

इस घटना का वीडियो कृषि विभाग के अन्य कर्मचारियों ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रौन थाना प्रभारी ने पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 121(1), 296, 351(3), और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed