Tue. Apr 28th, 2026

देहरादून)आज IMD ने इन जनपदों में भारी बारिश का दिया येलो अलर्ट. रहें सावधान

उत्तराखंड में त्रिस्तरी पंचायत चुनाव के आज प्रथम चरण का मतदान है और दूसरे चरण के लिए प्रचार अपने यौवन पर है इन सब के बीच मानसून भी चुनाव में कहीं खलल ना डालें इससे उम्मीदवारों के माथे पर चिंता की लकीर भी देखी जा सकती हैं मौसम विभाग ने गुरुवार को नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश के दौरान होने की आशंका है। जिससे प्रथम चरण के चुनाव में बारिश की संभावना भी व्यक्त की जा रही है इसके अलावा देहरादून सहित आसपास की क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और बौछारों के दौर होने की संभावना है।
जुलाई महीने में पहाड़ से लेकर मैदान तक अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का क्रम बना हुआ है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे और दोपहर के समय भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पर्वतीय क्षेत्र में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है जबकि देहरादून में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इन सबके बीच दूसरे चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में और उम्मीदवारों में भी काफी जोश देखा जा रहा है मौसम विभाग में आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह के रहने की संभावना जताई है तथा अगले 5 दिनों तक राज्य के सभी जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *