Wed. Jun 17th, 2026

शादी के बाद पति को पिलाया दूध, बेहोश होते ही दुल्हन ने कर डाला कांड… सच्चाई जान परिवार ने पकड़ लिया माथा

राजस्थान के आबूरोड़ में एक लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश हुआ है। गैंग ने शादी के नाम पर धोखा देकर नशीला पदार्थ खिला पूरे घर को लूट लिया। घटना में शामिल दुल्हन समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गैंग शादी के बहाने फंसाता था शिकार
आरोपियों का तरीका बेहद सुनियोजित था। पहले किसी युवक को फंसाया जाता, फिर गैंग की महिला सदस्य से शादी कराई जाती। शादी के बाद महिला दो दिन सामान्य व्यवहार करती और फिर खाने व दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश कर देती थी। इसके बाद वह कीमती सामान लेकर फरार हो जाती।

2.5 लाख में तय हुई थी शादी
यह मामला 14 अप्रैल का है। सांतपुर के पुष्पकांत उपाध्याय को शादी के लिए शिवगंज बुलाया गया। वहां यूपी निवासी वंदना पटेल से मंदिर में शादी कराई गई। शादी करवाने वाले बंदना पटेल, अनवर और शांति नाम के लोग परिवार से मिले और 2.5 लाख रुपये लिए।

तीसरे दिन नशे में बेहोश हुए दूल्हा और उसकी मां
शादी के दो दिन बाद, 17 अप्रैल की रात वंदना ने खाने और दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया। दूल्हा और उसकी मां बेहोश हो गए। इसी दौरान वंदना घर से कीमती सामान लेकर भाग निकली। बाद में मां-बेटे को पालनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच जारी
पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद उत्तर प्रदेश के अनवर फकीर, शांति देवी सेन और वंदना पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। आशंका है कि गैंग ने अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed