पत्नी की मौत के बाद विधवा के साथ लिव-इन: बेटे ने मां के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये वजह
आरिफ कुरैशी, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर मे प्रेमिका और उसके बेटे ने प्रेमी से हुए विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसकी लाश घर मे छोड़ कर आरोपी मां-बेटे फरार हो गए। घटना के बाद मोके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने हत्यारे मां-बेटे के खिलाफ पुलिस को सूचना दी। घटना विजयपुर के अगरा थाना क्षेत्र की है।
