Tue. Apr 28th, 2026

इंदौर के ASI का खौफनाक खेल ग्वालियर जेल से पैरोल पर छूटे भाई की हत्या की साजिश, नाबालिग लड़की का इस्तेमाल और विदेश फरार

शिवपुरी। 23 जुलाई को सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में हुए अजय तोमर हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया है कि हत्या का मास्टरमाइंड अजय का सगा भाई भानू तोमर है, जो इंदौर में एएसआई के पद पर तैनात है। भानू ने एक नाबालिग लड़की का इस्तेमाल कर अजय को फंसाया और फिर 1 लाख रुपये में सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। अंतिम संस्कार के कुछ दिनों बाद ही वह बैंकॉक चला गया।

पुलिस के मुताबिक, अजय और भानू के बीच पुरानी दुश्मनी चल रही थी। 2017 में अजय ने ग्वालियर में अपने पिता पुलिस इंस्पेक्टर हनुमान तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी थी और भानू पर भी हमला किया था। इस मामले में अजय को उम्रकैद की सजा हुई थी और वह ग्वालियर की सेंट्रल जेल में बंद था। 14 जुलाई 2025 को वह पैरोल पर बाहर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *