Tue. Sep 29th, 2026

ग्वालियर पुलिस का कारनामा SC व्यक्ति पर ही दर्ज कर दिया SC-ST एक्ट, अब आरोपी से मांगा कास्ट सर्टिफिकेट

कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर पुलिस ने अजीबोगरीब कारनामा कर दिखाया है। अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर ही SC ST एक्ट का मामला दर्ज कर दिया। जब पुलिस को पता चला कि आरोपी भी अनुसूचित जाति का है तो होश उड़ गए। खास बात यह है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने से पहले यहां जांच पड़ताल नहीं की आरोपी अनुसूचित जाति का है या नहीं। वहीं अधिकारियों आरोपी का SC/ST का सर्टिफिकेट मंगाकर उन धाराओं को हटाने और दूसरी धाराओं में कार्रवाई करने की बात कही है।

यह पूरा मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, गौतम नगर निवासी अजय सोनी उर्फ अजय जाटव ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी कि करौली महल गांव निवासी दिनेश सिंह सरदार ने एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे प्रताड़ित कर जाती सूचक गालियां दी है। जिस पर पुलिस ने बिना देर किए उसकी शिकायत पर दिनेश सिंह के खिलाफ गाली गलौज और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

हैरत में पड़ गई पुलिस

इस बात का पता जब दिनेश सिंह को चला कि उसके खिलाफ गाली गलौज के साथ-साथ पुलिस ने SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है तो वहां थाने जा पहुंचा और उसने बताया कि वहां खुद अनुसूचित जाति में आता है। दिनेश सिंह के नाम से लोग पुकारते है जबकि वहां दिनेश जाटव है और फिर पुलिस उसके खिलाफ इन धाराओं में कैसे मामला दर्ज कर सकती है। उसकी इस बात को सुन पुलिस भी हैरत में पड़ गई और यहां बात पुलिस अधिकारियों तक जा पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed