Wed. Jun 17th, 2026

मुरैना में बैरक में लटका मिला आरक्षक का शव, आत्महत्या की वजह संदिग्ध

मुरैना मध्य प्रदेश  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तैनात एक पुलिस आरक्षक ने बुधवार को बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रविंद्र शर्मा के रूप में हुई है, जो डबरा का रहने वाला था और पिछले करीब डेढ़ महीने से SAF की पांचवीं वाहिनी में पदस्थ था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।इसलिए आत्महत्या की वजह क्या रही इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रशिक्षण बैरक नंबर एक में हुई। जैसे ही साथियों ने आरक्षक को फांसी के फंदे पर लटका देखा, तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिवारजनों से पूछताछ के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मौके से मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिससे घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और घटना की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed