Mon. Sep 21st, 2026

ग्वालियर में हाईवे पर जन्मदिन मना कर लौट रही युवती हादसे की शिकार, कार से कुचलकर मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के बड़ागांव में फौजी ढाबे के सामने हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। ममेरे भाई का जन्मदिन मनाने रिसॉर्ट आई 22 साल की युवती को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।

हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन देर हो चुकी थी। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed