Sat. Apr 18th, 2026

इस वजह से टीम से श्रेयस अय्यर को किया गया बाहर, अब मिलेगी यह बड़ी जिम्मेदारी, रोहित शर्मा का पत्ता होगा कट

9 सितंबर से एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे, जबकि उपकप्तान के तौर पर शुभमन गिल को चुना गया है। हालांकि, टीम का ऐलान होने के बाद श्रेयस अय्यर के नाम को लेकर खूब चर्चाएं हुईं। श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ समय में T20 में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है। अब मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई श्रेयस अय्यर को वनडे के फुल टाइम कप्तान के रूप में देख रही है।

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, श्रेयस अय्यर वनडे टीम के कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव के बाद शुभमन गिल को T20 टीम का फुल टाइम कप्तान बनाया जा सकता है। बता दें कि फिलहाल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट भारतीय टीम खेलेगी। लेकिन अब सूर्यकुमार यादव 34 साल के हो चुके हैं, ऐसे में उनके भविष्य के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

टी20 में भी कप्तानी संभालेंगे शुभमन गिल?

दरअसल हाल ही में शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया था। दरअसल, रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद गिल को भारतीय टीम की कप्तानी दी गई। शुभमन गिल 8 सितंबर को 26 साल के हो जाएंगे। ऐसे में गिल के पास कप्तानी का लंबा समय है और वह लंबे समय तक भारत की कप्तानी कर सकते हैं। यही कारण है कि बीसीसीआई टेस्ट और T20 दोनों में शुभमन गिल को बतौर कप्तान देख रही है और एशिया कप 2025 में उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

वनडे क्रिकेट के कप्तान होंगे श्रेयस अय्यर? जानें क्या है कारण

वहीं, श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ समय में कप्तानी के मामले में कमाल करके दिखाया है। पहले आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को आईपीएल का खिताब जिताया और उसके बाद आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम को 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया। ऐसे में उनकी कप्तानी बेहद शानदार रही है। इसके अलावा उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन भी किया। चैंपियंस 2025 की ट्रॉफी में पांच मैचों में श्रेयस ने 15, 56, 79, 45 और 48 रनों की पारियां खेलीं और भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। फिलहाल श्रेयस अय्यर 30 साल के हैं, ऐसे में अब उन्हें मजबूत अनुभव और शानदार बैटिंग स्किल्स के चलते वनडे टीम की कप्तानी दी जा सकती है। बता दें कि 2027 में भारत वनडे वर्ल्ड कप खेलेगा। ऐसे में इस बड़े टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर कप्तान नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *