Wed. Jun 3rd, 2026

सोनी स्माल इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (फैसी) के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

ग्वालियर। स्माल इण्डस्ट्रीज के क्षेत्र में देश की प्रमुख संस्था फेडरेशन आफ स्माल इण्डस्ट्रीज आफ इंडिया  (फैसी)  मध्यप्रदेश का नया अध्यक्ष शिवनारायण सोनी को नियुक्त किया गया है। शिवनारायण सोनी ग्वालियर के निवासी है और स्माल इण्डस्ट्रीज व व्यवसाय हित के लिये लगातार कार्यरत हैं। सोनी की नियुक्ति फेडरेशन आफ एसोसिएशन आफ स्माल इण्डस्ट्रीज आफ इंडिया के नेशनल प्रेसीडेंट शैलेश्वर पांडा ने की है। पांडा ने उम्मीद जताई है कि मप्र के नये अध्यक्ष मध्यप्रदेश में सूक्ष्म लघु उद्यमों के विकास, संवर्धन के लिये अपनी बहुमूल्य सेवा देते रहेंगे। सोनी ने अपनी नियुक्ति पर नेशनल प्रेसीडेंट पांडा सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed