24 अगस्त को परीक्षा, उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 24 अगस्त को राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले आयोग ने परीक्षा में कैलकुलेटर का उपयोग करने के संबंध में विज्ञप्ति जारी की है।इसके तहत परीक्षा में अभ्यर्थी सामान्य कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं इन साइंटिफिक कैलकुलेटर मान्य नहीं होगा
यह परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक संभागीय /जिला मुख्यालय इंदौर पर आयोजित की जाएगी।अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर डालकर इसे डाउनलोड कर सकते है। यह राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को सरकारी विभागों में तकनीकी पदों के लिए चुना जाता है।
पद-चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज डिटेल्स
- राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से 23 पदों को भरा जाएगा।यह राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को सरकारी विभागों में तकनीकी पदों के लिए चुना जाता है।
- इस परीक्षा में चयन 3 चरणों लिखित परीक्षा, साक्षात्कार (Interview) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
- लिखित परीक्षा में सामान्य अध्ययन और तकनीकी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे फोटो आईडी प्रूफ जैसे दस्तावेज जरूरी है।
- परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें। एडमिट कार्ड पर दिए सभी निर्देशों का पालन करें।
अगस्त से दिसंबर के बीच होंगी ये परीक्षाएं
- 24 अगस्तः राज्य अभियांत्रिकी सेवा (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल)
- 21 सितंबरः सहायक संचालक(संस्कृति), उप संचालक, दंत चिकित्सक, खनि अधिकारी
- 12 अक्टूबरः सहायक अनुसंधान अधिकारी, सहायक प्रबंधक, आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी
- 23 नवंबरः सहायक पंजीयक परीक्षा
- 7 दिसंबरः खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा
- 14-21 दिसंबरः मुख्य रसायन, जिला विस्तार और माध्यम अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी
MPPSC SES Exam 2024 : ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर ‘State Engineering Service Exam 2025 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- अब, हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
