Fri. Jun 26th, 2026

MP में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा लाखों क्विंटल अनाज… 10 साल से खुले में पड़ा सड़ रहा, दुर्गंध से 5 KM एरिया के लोग हलाकान

एक तरफ जहां गरीब परिवार अनाज के दाने-दाने के लिए मोहताज हैं. वहीं रीवा में प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार भेंट चढ़ा लाखों क्विंटल अनाज खुले में पड़े-पड़े खराब हो गया. आवारा मवेशी भी इस अनाज को नहीं खा रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि सड़े अनाज की दुर्गंध से 5 KM एरिया के रहवासी काफी परेशान हैं. उन्हें महामारी का डर सताने लगा है. हैरत कि बात यह है कि भ्रष्टाचार की जांच में लाखों क्विंटल अनाज देखते देखते सड़ गया. अब जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *