ज़हर खाकर स्कूल पहुंची थी छात्रा, प्रेयर के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
वाड्रफनगर के अंतर्गत रघुनाथनगर थाना क्षेत्र स्थित जौराही हायर सेकेंडरी स्कूल में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्रा ने ज़हर खाकर स्कूल परिसर में प्रवेश किया। जानकारी के अनुसार स्कूल की प्रार्थना सभा के दौरान छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी।
स्कूल में मौजूद शिक्षकों और स्टाफ ने तुरंत गंभीर स्थिति को भांपते हुए छात्रा को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में छात्रा द्वारा ज़हरीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई है।
