Wed. Jun 3rd, 2026

दो एसपी समेत नौ आईपीएस के तबादले

मध्य प्रदेश सरकार ने दो पुलिस अधीक्षक समेत 9 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में गुरुवार को गृह विभाग ने आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार नरसिंहपुर की पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका को हटा कर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह पर इंदौर जिले के नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4 ऋषिकेश मीना को नरसिंहपुर की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा मंदसौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद को हटा कर सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह पर इंदौर जिला के नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-1 विनोद कुमार मीना को मंदसौर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोपाल जिला नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4 जितेंद्र सिंह पंवार को भोपाल में ही नगरीय पुलिस उपायुक्त (यातायात) बनाया गया है। इसके अलावा उज्जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेवाल को भोपाल जिला नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4 के पद पर पदस्थ किया गया है।

कलादगी व लालचंदानी इंदौर आए
जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी को इंदौर जिला नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4, ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी को इंदौर जिला नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-1 और सिंगरौली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन को उज्जैन जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed