Tue. Jul 21st, 2026

विधायक डॉ सिकरवार ने 60 फूटा रोड मुरार में सड़क के गड्ढों को सीमेंट कॉन्क्रीट के मसाले से भरवाया

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 में ओफो की बगिया एवं बीजासेन मौहल्ला, वार्ड क्रमांक 28 में 60 फुटा रोड पर विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में सड़क के गड्ढों पर सीमेंट कॉन्क्रीट से पेच रिपेयरिंग कराई गई एवं सफाई अभियान चलाया गया। सुबह 9 बजे विधायक डाॅ. सिकरवार निगम अमला एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 57 की ओफो की बगिया मार्ग एवं अंदर गलियों में सफाई अभियान चलाया गया । पहले जे.सी.बी मशीन एवं टेक्टर-ट्राॅली लगाकर सफाई अभियान चलाया और फिर गड्ढे भरने के लिए मशीन से डामर ओर गिट्टी मिलकर गड्ढे भरने का काम शुरू किया गया। कई ट्रॉली सड़क एवं गलियों  से मलबा हटवाया गया ओर स्ट्रीट लाइट ठीक करवाई गई। ओफो की बगिया की गलियों में वर्षों से कचरा जमा था ,जिसकी आज सफाई कराई। सड़क पर भरे पानी की निकासी कराई गई । इसके साथ ही मुरार के 60 फूटा रोड पर सीमेंट कॉन्क्रीट का मसाला बनवाकर गड्ढे भरवाए गए। बतादें कि इस मार्ग पर बड़े ,बड़े गड्ढे थे, विधायक डॉ सिकरवार ने स्वयं के संसाधन जुटाकर भरवाए हैं। विधायक डॉ सिकरवार की पहल से लोग खुश हैं। इस मौके पर विधायक डाॅ. सिकरवार के साथ क्षेत्रीय पार्षद एवं एम.आई.सी मेम्बर अवधेश कौरव, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, पार्षद अंकित कठठ्ल, पार्षद सुरेन्द्र साहू, ब्लाॅक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, पार्षद प्रमोद खरे, सुधीर मण्डेलिया, टिंकू परिहार, मोनू कुशवाह, लोकेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed