आवारा कुत्तों ने 10 वर्षिय मासूम बच्ची पर किया हमला, देखें वीडियो
भोपाल। खरगोन जिले के करही शहर में अकेली 10 वर्षीय मासूम बच्ची को देखकर आवारा कुत्तों ने हंमला कर दिया। अचानक कुत्तो के झुंड के हंमले से डर के भागी बच्ची सडक पर नीचे गिर गई। गनीमत रही की इस दौरान राहगीर और आसपास के दुकानदारो ने कुत्तो के झुंड को भगाकर मासूम बच्ची की जान बचाई। बच्ची किराना दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। इस दौरान अचानक आवारा कुत्तो के हंमले से घबरा गई। शुक्रवार शाम साढे चार बजे की घटना बताई जा रही है। आवारा कुत्तो के हंमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में बाकायदा कैद हो गई। अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग प्रशासन से आवारा कुत्तो का टीकाकरण करने और कुत्तो पर अकुंश लगाने की मांग कर रहे है। गौरतलब है की खरगोन जिले में लगातार डॉग बाइट की घटना हो रही है। खुलेआम गली मोहल्लों में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घुम रहे है। करही शहर में घटना को लेकर स्थानीय नागरिक हिमांशु डोंगरे ने सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया की मासूम बच्ची पर हंमले की घटना उनके घर के सामने की है। राहगीर और दुकानदारो ने दौड कर बच्ची को बचा लिया। प्रशासन को आवारा कुत्तो का टीकाकरण करना चाहिये। कुत्तो के हंमले की घटना को रोकने को लेकर प्रशासन ने कडे कदम उठाना चाहिए।
