MBBS एडमिशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: फर्जी NRI सर्टिफिकेट से एडमिशन लेने पहुंचा छात्र वेरीफिकेशन में पकड़ाया
हेमंत शर्मा, इंदौर अरबिंदो कॉलेज में फर्जी एनआरआई सर्टिफिकेट के माध्यम से एडमिशन लेने का मामला सामने आया है। कॉलेज प्रबंधन ने सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन के लिए जब एंबेसी भेजा तो 33 मिनट में ही सर्टिफिकेट को फर्जी घोषित कर दिया गया, जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने बलदेव रामानी नमक छात्र का एडमिशन रद्द कर दिया और इस पूरे मामले की शिकायत भी की है।
मामला बड़े रैकेट का हिस्सा
फर्जी सर्टिफिकेट ट्रेजर टाउन निवासी बलदेव रामानी के नाम से बनवाया गया था। यह सर्टिफिकेट 7 जुलाई को गुरुशरण सिंह के नाम पर जारी दिखाया गया, जिसमें उसे मूल निवासी जालंधर और 2020 से बेलारूस का रेजिडेंट बताया गया। यही नहीं, इसी फर्जी एनआरआई सर्टिफिकेट के आधार पर छात्र को डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन काउंसलिंग में सीट भी अलॉट हो चुकी थी।
