कर्मचारियों पेंशनरों के लिए खुशखबरी, मिलेगा डीए की एक और किस्त का लाभ, अगस्त की सैलरी-पेंशन पर भी अपडेट
केरल के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है।ओणम से पहले राज्य के कर्मचारियों पेंशनरों को 2 बड़े तोहफे मिलने वाले है। एक तरफ केन्द्र सरकार ने केरल में कार्यरत अपने कर्मचारियों पेंशनर्स को ओणम फेस्टिवल के कारण अगस्त 2025 की सैलरी और पेंशन तय समय से पहले जारी करने का फैसला किया है। वही दूसरी तरफ पिनाराई विजयन सरकार (Kerala government) ने कर्मचारियों शिक्षकों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) की एक और किश्त जारी करने को मंजूरी दे दी है।
दरअसल, हाल ही में केरल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) की एक और किश्त को मंजूरी दी है। शनिवार को वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने बताया कि रिवाइज्ड अमाउंट 1 सितंबर को ड्यू सैलरी और पेंशन से लागू होगा। इसका लाभ यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC), ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) और मेडिकल सर्विसेज के तहत आने वाले कर्मचारियों को भी मिलेगा।इस फैसले से राज्य पर सालाना 2000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।
आज सोमवार को केन्द्र सरकार जारी करेगी अगस्त की सैलरी पेंशन
वित्त मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 22 अगस्त 2025 को जारी ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, केरल के कर्मचारियों पेंशनर्स को 25 अगस्त (सोमवार) को अगस्त महीने की सैलरी पेंशन जारी कर दी जाएगी। केंद्रीय औद्योगिक कर्मचारियों की वेजेज भी इसी दिन अग्रिम जारी की जाएगी। यह एडवांस पेमेंट माना जाएगा और पूरे महीने की सैलरी, वेजेज या पेंशन के निर्धारण के बाद आवश्यक समायोजन किया जाएगा।अगर कोई समायोजन होगा तो अगस्त 2025 के सैलरी, वेजेज, पेंशन से किया जाएगा।
ओणम है दक्षिण भारत का प्रमुख त्यौहार
गौरतलब है कि इस बार ओणम का त्योहार 4 और 5 सितंबर 2025 को मनाया जाएगा।ओणम दक्षिण भारत का बहुत बड़ा और खास त्योहार है। केरल और तमिलनाडु राज्य में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। मलयालम कैलेंडर के पहले यानी कि चिंगम महीने में ही ओणम मनाया जाता है।मलयालम में इसे थिरुवोणम भी कहते हैं।मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था और दैत्य राज महाबली इसी दिन पाताल लोक से धरती पर आए थे।
