Thu. Apr 30th, 2026

सिंधिया के कांग्रेस क्यों छोड़ी? इस मुद्दे पर दिग्विजय और कमलनाथ दो फाड़

भोपाल मध्य प्रदेश  एक वक्त था जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के एक बड़े नेता माने जाते थे लेकिन 10 मार्च दो हजार बीस को कांग्रेस छोड़कर उन्होंने सभी को चौंका दिया। तब से लेकर आज तक यह बहस चल रही है कि ऐसी क्या वजह रही होंगी जिसके चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया? को यह कदम उठाना पड़ा। कई बार आरोप कमलनाथ पर लगे। तो कई बार दिग्विजय सिंह पर है और यह आरोप सिंधिया समर्थकों द्वारा लगाए गए कई बार पत्रकारों के लेख में भी। इस तरह का उल्लेख नजर आया और जब। सिंधिया ने बाद में भाजपा का दामन थामा तो उसके बाद भाजपा के नेता भी दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर आरोप लगाने लगे।

अब सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के 5 साल बाद कांग्रेस में एक नई बहस शुरू हो गई है और यह बहस कांग्रेस की अंदरूनी फूट को उजागर कर रही है। इसमें कांग्रेस के मध्यप्रदेश के दो दिग्गज नेता आमने सामने आ गए हैं। एक और दिग्विजय सिंह हैं जो मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। जिनकी हाई कमान तक अच्छी पकड़ मानी जाती है तो दूसरी तरफ कमलनाथ हैं जिनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने की वजह से गई थी।कमलनाथ गांधी परिवार के बहुत करीबी माने जाते हैं। इन दोनों नेताओं में हमेशा से अच्छा समन्वय रहा है। कहा तो यह भी जाता है कि जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तो पीछे से मुख्यमंत्री का काम दिग्विजय सिंह संभाल रहे थे। इसके बावजूद भी अब दोनों में जबरदस्त खींचतान नजर आ रही है।

अब सवाल यह उठता है कि ऐसा क्या हुआ कि कदम से कदम मिलाकर चलने वाले कांग्रेस?के मध्यप्रदेश के यह दो दिग्गज नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं और आरोप प्रत्यारोप भी कांग्रेस की बैठक में या बंद कमरे में नहीं बल्कि खुले मंच पर लगाए जा रहे हैं। और यही कारण है कि इन आरोप प्रत्यारोप। के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है क्योंकि दोनों नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ अपने अपने दावे सार्वजनिक कर रहे हैं और एक-दूसरे पर आरोप भी लगा रहे हैं और आरोप इतने गंभीर हैं जो साहब बता रहे हैं की कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच में तकरार बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *