Sat. Apr 18th, 2026

27 अगस्त से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां, आज 25 जिलों में अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

27 अगस्त को छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके असर से बुधवार से पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में फिर वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।फिलहाल एक सप्ताह तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। आज सोमवार को 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ कुछ बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

  • पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र उसी क्षेत्र में बना हुआ है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, प्रयागराज, उत्तर-पूर्व एमपी और उसके आसपास के निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, पुरुलिया, दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
  • अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में मौसम बदला रह सकता है। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में भारी बारिश भारी की संभावना है।

छत्तीसगढ़: अब तक 815.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 815.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1234.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 410.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 701.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 605.1 मि.मी., गरियाबंद में 699.1 मि.मी., महासमुंद में 626.0 मि.मी. और धमतरी में 716.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 819.2 मि.मी., मुंगेली में 796.7 मि.मी., रायगढ़ में 1002.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 695.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1012.5 मि.मी., सक्ती में 889.8 मि.मी., कोरबा में 817.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 814.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 660.1 मि.मी., कबीरधाम में 585.3 मि.मी., राजनांदगांव में 750.9 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1048.6 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 603.9 मि.मी. और बालोद में 882.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 589.7 मि.मी., सूरजपुर में 927.2 मि.मी., जशपुर में 837.0 मि.मी., कोरिया में 943.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 841.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1023.5 मि.मी., कोंडागांव में 738.6 मि.मी., कांकेर में 945.9 मि.मी., नारायणपुर में 964.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 941.2 मि.मी., सुकमा में 755.1 मि.मी. और बीजापुर में 1017.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *