Sat. Apr 18th, 2026

निगम के नोटिस के बाद तोड़ जा रहा जर्जर मकान धंसा,एक की मौत,2 घायल

ग्वालियर।ग्वालियर में एक पुराना दो मंजिला मकान ढह गया। इसके मलबे में दबने से एक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर मलबे में दबे हुए लोगों को निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया।

सोमवार दोपहर रंगियाना मोहल्ला में राजू शिवहरे अपना मकान नगर निगम के नोटिस के बाद तुड़वा रहे थे।मकान के नीचे वाले हिस्से में टीकमगढ़ के रमेश आदिवासी का परिवार किराए से रहता है।जब मकान के दूसरे मंजिल की तुड़ाई चल रही थी तब परिवार की 17 साल की लड़की रोशनी, उसका 16 साल का भाई निक्कू और उसके पिता रमेश आदिवासी घर में मौजूद थे।इस दौरान नीचे की मंजिल में दरार आ गई और दूसरी मंजिल के साथ पहली मंजिल भी ढह गई।तत्काल एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू के लिए बुलाया।टीम ने रेस्क्यू कर मलबे में दबे हुए लोगों को निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया।इस मलबे में दबने से गणेश मजदूर प्रजापति की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *