Sun. Sep 6th, 2026

मेडिकल कॉलेज-जिला अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी 56 युवा बने शिकार, जालसाज ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी कर दिया जारी

निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी से फर्जीवाड़े की खबर सामने आई है, जहां शासकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर 56 युवाओं के साथ ठगी हो गई। रामदेव सिंह नामक एक व्यक्ति ने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर इन युवाओं से दस्तावेज प्रक्रिया के बहाने 2 से 3 हजार रुपये वसूले और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तक जारी कर दिए।

जब युवा इन लेटरों के साथ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें इस फर्जीवाड़े का पता चला। आहत युवाओं ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed