Thu. Apr 30th, 2026

पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट बोनट पर लिटाकर फिल्मी अंदाज में दौड़ा दी कार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

आशुतोष तिवारी, रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिल्पी प्लाजा के पास दो युवकों ने पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट कर दी। आरक्षक रीवा आया हुआ था तभी उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। कार सवार युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हद तो तब हो गई जब युवकों ने आरक्षक को कार की बोनट पर लिटाकर फिल्मी अंदाज में तेज रफ्तार से कार दौड़ा दी।

दरअसल सेमरिया थाना अंतर्गत शाहपुर चौकी में पदस्थ आरक्षक अतुल पांडेय शिल्पी प्लाजा सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक एक कार से टकरा गई थी। विवाद के बाद आरक्षक वहां से जाने लगा तभी युवकों ने अपनी कार आरक्षक पर चढ़ा दी। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज

सीएसपी रितु उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर के थाने ले आए है। आरोपियों में मेडिकल स्टोर संचालक ध्रुव श्रीवास्तव और आदित्य केसरवानी है। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *