48 घंटे बाद बदलेगा मौसम, फिर शुरू होगा झमाझम वर्षा का दौर, आज इन जिलों में वर्षा मेघगर्जन और तेज हवा, जानें IMD अपडेट
आज शुक्रवार को उत्त प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें की चेतावनी जारी की गई। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही रहेगी, बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल 3 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।हालांकि 31 अगस्त से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। नए वेदर सिस्टम के असर से फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा।बता दे कि एक जून से 28 अगस्त तक अनुमानित बारिश 577.3 मिलीमीटर के सापेक्ष 566.5 मिमी रिकॉर्ड की गई, जो कि सामान्य से 2 प्रतिशत कम है।
यूपी मौसम विभाग की मानें तो 30 अगस्त के बाद मॉनसून की सक्रियता बढ़ेगी।इसके असर से मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। 31 अगस्त से 2 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 3 सितंबर से फिर बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। 72 घंटे तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है
यूपी मौसम विभाग की मानें तो 30 अगस्त के बाद मॉनसून की सक्रियता बढ़ेगी।इसके असर से मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। 31 अगस्त से 2 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 3 सितंबर से फिर बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। 72 घंटे तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है
आज शुक्रवार को इन जिलों में अलर्ट
- सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अमरोहा , मुरादाबाद ,पीलीभीत, बरेली, रामपुर, संभल, अलीगढ़, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर में हल्की बारिश ।
- मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर और सोनभद्र में मौसम बदला रहेगा।
3 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
- 29-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 30-08-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 31-08-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
- 1-09-2025: पश्चिमी में लगभग सभी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
- 2-09-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
- 3-09-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें
