चांदी से लेकर LPG तक, आज से कई बड़े बदलाव, आम आदमी की जेबों पर सीधा असर, जानिए कहां होगा फायदा कहां होगा नुकसान
नई दिल्ली 1 सितंबर 2025 से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम लागू हो गए हैं, जो सीधे आम लोगों की जेब, रोजमर्रा की जरूरतों और वित्तीय फैसलों पर असर डालेंगे. इस महीने कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिनमें आयकर रिटर्न (ITR) फाइलिंग, आधार अपडेट, NPS से UPS में बदलाव, SBI क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स, FD स्कीम, LPG दाम, चांदी हॉलमार्किंग, और इंडिया पोस्ट नियम शामिल हैं. समय पर इन बदलावों को समझना बेहद जरूरी है, नहीं तो आम नागरिक को वित्तीय या कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
