Fri. Jun 26th, 2026

BJP जिला कार्यकारिणियों का गठन शुरू, कई जिलों की सूची जारी

भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद जिलों में कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया को तेज कर दी। रविवार को पार्टी ने इसकी शुरुआत हरदा, सागर ग्रामीण, मऊगंज, देवास जिले से की। यहां रविवार को 17 पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से बनी इस नई कार्यकारिणी को संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है। रविवार को ही भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहुंचे। उनके साथ बैठक के बाद कार्यकारिणी की सूची जारी करने का सिलसिला शुरू हुआ। हरदा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने कार्यकारिणी की सूची जारी की। इसमें 5 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष- जगदीश सोलंकी, प्रभुलाल पटेल, गयाशंकर पांडे, सुधीर सोनी, बिनोद गोते। महामंत्री- बसंत सिंह राजपूत, राजेंद्र गोदारा, मनोज निषाद। मंत्री – विजय पटेल, अखिलेश बांके, निखा दुबे, रुक्मणी गौर, ज्योति गहलोत, बिंदु गुर्जर, सपना अग्रवाल, पूजा शर्मा। कोषाध्यक्ष-समर्थ सिंहल। जिला अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि “नई टीम भाजपा की विचारधारा और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगी। सागर ग्रामीण में 22 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी
भाजपा ने सागर में पहली बार दो जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाह ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से 22 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, एक-एक कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और सह कार्यालय मंत्री बनाए हैं। उपाध्यक्ष- अनिल बिनोले, लक्ष्मण सिंह लोधी, उषा उर्मिल श्रीवास्तव, दौलत यादव, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, विवेक मिश्रा, अभिजीत सिंह राजपूत, कमलेश्वरी गोविंद कुर्मी। महामंत्री- जितेंद्र चौहान, उमा कृष्ण खटीक, राजेश तिवारी। मंत्री-अमित नायक, साविता संतोष रोहित (अहरिवार), आकांक्षा अभय जैन, महेंद्र सिंह लोधी, पूनम वैभव कुचरेले, महेश पाठक, राजेन्द्र मिश्रा, प्रीति सिंह राजपूत। कोषाध्यक्ष-सचिन दुबे। कार्यालय मंत्री- संजय चौबे। सह कार्यालय मंत्री-राजाराम कुशवाहा को बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष दो दिन के प्रवास पर रविवार को भोपाल पहुंचे। उनके आगमन के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी मंथन हुआ। संगठन की रणनीति और आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद ही रविवार रात को कई जिलों की कार्यकारिणी की सूची जारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed