पिकनिक की मौज-मस्ती मातम में बदली: डैम में डूबा युवक, दोस्त को डूबता देख भाग निकले साथी
अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल के केलमनिया डैम उस समय सनसनीखेज घटनाक्रम का गवाह बना, जब पिकनिक मनाने पहुंचे तीन दोस्तों की मौज-मस्ती एक भीषण हादसे में बदल गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक शराब के नशे में धुत होकर डैम किनारे बैठे थे। इस दौरान अचानक एक युवक का पैर फिसला और वह गहरे पानी में जा गिरा। हादसा होते ही उसके दोनों साथी उसे बचाने के बजाय मौके से भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तीन दोस्त पिकनिक मनाने के लिए केलमनिया डैम पहुंचे थे। तीनों शराब के नशे में डैम के किनारे बैठे थे। इस दौरान अचानक एक युवक का पैर फिसला और वह गहरे पानी में जा गिरा। यह देख उसके दोनों साथी बचाने के बजाय मौके से भाग निकले। इसी समय डैम पर कुछ ग्रामीण मछली पकड़ रहे थे। उन्होंने जब युवक को पानी में गिरते देखा और बाकी दोनों को भागते हुए देखा, तो पूरा मामला उन्हें संदिग्ध लगा।
